गंगधार : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

0
173
- Advertisement -

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विवाहिता का  मेडिकल बोर्ड से हुआ पोस्टमार्टम

गंगधार से सुनील निगम की रिपोर्ट

झालावाड़ ।जिले के गंगधार थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

थानाधिकारी ने बताया कि

थानाधिकारी अमरनाथ जोगी ने बताया कि मृतका बनास बाई (28) पत्नी ईश्वर सिंह निवासी नयाखेड़ा का विवाह लगभग 15 वर्ष पूर्व हुआ था। महिला का मायका मध्यप्रदेश के गुराड़िया में है, लेकिन वह बचपन से अपने मामा के यहां पीपल्दा में रह रही थी। मृतका का 12 वर्षीय पुत्र भी है।

जानकारी के अनुसार, विवाहिता की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मृतका के पीहर पक्ष ने आरोप लगाया कि पति-पत्नी के बीच पूर्व में भी झगड़े होते रहे हैं, इसलिए मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है। साथ ही, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने महिला की मौत की सूचना समय पर नहीं दी।

पुलिस ने पीहर पक्ष की रिपोर्ट के आधार पर शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here