डोटासरा बताएं पायलट और गहलोत में बकरी कौन-शेर कौन?- महरिया

0
410
- Advertisement -

 

संगठन में बदलाव की खबरों ने डोटासरा को कर दिया व्यथित-विचलित

अनर्गल बयानबाजी करो और चर्चा में रहो, इनकी राजनीति का मूल मंत्र -गोदारा

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री  सुमित गोदारा ने कहा कि कांग्रेस में दिल्ली से जो समाचार आ रहे हैं उससे सबसे ज्यादा व्यथित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा हैं। इनका आलाकमान संगठन में बदलाव कर रहा है० और ये विचलित हो रहे है।

गोदारा ने वक्तव्य जारी करते हुए कहा कि मीडिया में सुर्खियां पाने के लिए अकारण बोलना डोटासरा की पुरानी आदत है। बयानबाजी करो और चर्चा में रहो, इनकी राजनीति का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्यों में राज्य सरकार और जनता कंधे से कंधा मिलाकर एक साथ काम कर रही है। इससे बौखलाकर डोटासरा अनर्गल बयान दे रहे हैं। उन्हें अब मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद कर देना चाहिए।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री  सुभाष महरिया ने कहा कि भाजपा संगठन और सरकार एकमुखी होकर काम कर रहे है। मुख्यमंत्री निवास पर दो दिन तक संगठन और सरकार के बीच जो सार्थक बैठकें हुई हैं, उससे डोटासरा को जलन होना स्वभाविक है। केन्द्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार जनता के हित में बेहतर कार्य कर रही है और करती रहेगी।

महरिया ने कहा कि कांग्रेस में जो लोग अपने उपमुख्यमंत्री को निकम्मा तक कहते थे, अब उन्हें अनर्गल बयानबाजी से फुर्सत नहीं है। वहीं मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा दिन-रात राजस्थान की जनता की सेवा में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि डोटासरा को बताना चाहिए कि उनकी पार्टी में पायलट और गहलोत में से बकरी कौन है और शेर कौन है। विधानसभा उपचुनाव के भारी झटकों से कांग्रेस अब तक उबर नही पाई है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here