टोंक के सोहेला में छोटू गुर्जर मौत मामले पर महापंचायत; वार्ता के बाद हाईवे कूच स्थगित,

0
222
- Advertisement -

परिजन को संविदा नौकरी व जांच को 2 माह का समय

पीपलू SDM गनराज बड़गोती, एडिशनल एसपी बृजेन्द्र सिंह भाटी और सिटी सीओ राजेश विद्यार्थी ने डेढ़ घंटे की वार्ता कराया समझौता

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

-कजोड़ गुर्जर की रिपोर्ट

सोहेला/टोंक।  टोंक जिले के सोहेला गांव में 16 सितंबर 2024 को हुई छोटू गुर्जर की संदिग्ध मौत मामले को लेकर आज गुर्जर समाज की महापंचायत आयोजित हुई। दिनभर चली बैठक के बाद समाज के प्रतिनिधि हाईवे जाम के लिए कूच करने लगे। सूचना मिलते ही पीपलू उपखंड अधिकारी (SDM) गनराज बड़गोती, टोंक के एडिशनल एसपी बृजेन्द्र सिंह भाटी और सिटी सीओ राजेश विद्यार्थी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

बीच रास्ते रोककर प्रशासन ने की वार्ता

प्रशासन ने बीच रास्ते में समाज के लोगों को रोककर करीब डेढ़ घंटे तक वार्ता की। बातचीत के बाद समझौता हुआ, जिसके तहत मृतक के एक परिजन को संविदा पर नौकरी, मामले की जांच के लिए दो माह का समय देने और डेयरी बूथ आवंटन की मांग पर सहमति बनी। इसके बाद समाज ने प्रस्तावित हाईवे कूच फिलहाल स्थगित कर दिया।

मांगे नहीं करने पर दिवाली बाद फिर आंदोलन

मीडिया से बातचीत में गुर्जर समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि तय मांगों पर समयसीमा में अमल नहीं हुआ, तो दिवाली के बाद महाआंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि तय बिंदुओं पर जल्द कार्यवाही की जाएगी और जांच निर्धारित समय में पूरी कराई जाएगी।

गुर्जर समाज पदाधिकारी (मीडिया ब्रीफिंग): “आज की वार्ता में जो सहमति बनी है, उस पर समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो दिवाली बाद बड़ा आंदोलन किया जाएगा।”

प्रशासनिक पक्ष: “समझौते के बिंदुओं पर प्रक्रिया आगे बढ़ेगी; जांच दो माह में पूर्ण कराने का लक्ष्य है।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here