धार्मिक सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा पूर्व मंत्री धीरज गुर्जर का जन्म दिवस

0
146
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

मेवाड़ सहित प्रदेश के अन्य जिलों में जन्म दिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री धीरज गुर्जर का 47वां जन्मदिवस धार्मिक सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान गुर्जर धर्मगुरुओं और संत महात्माओं का आशीर्वाद लेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि आगामी 12 अगस्त मंगलवार को संपूर्ण मेवाड़ एवं राजस्थान के विभिन्न जिलों के प्रमुख हनुमान मंदिरों में मंगलमूर्ति श्री बालाजी महाराज के सुंदरकाण्ड पाठ से ‘धार्मिक सेवा सप्ताह’ की शुरुआत होगी। इस उपलक्ष्य में डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ सहित गृह जिले भीलवाड़ा की समस्त 15 तहसीलों व जयपुर सहित कोटा, अजमेर, टोंक, नागौर, जोधपुर, बूंदी, करौली, दौसा, अलवर, बारां सहित विभिन्न जिलों में 4 जन्मदिवस के उपलक्ष्य में धर्मगुरुओं और संत महात्माओं के सानिध्य में ‘धार्मिक सेवा सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है।

इसमें धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, सेवा सम्बंधित ‘जन्मोत्सव कार्यक्रम’ 12 से 15 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे। 12 अगस्त को संपूर्ण मेवाड़ और राजस्थान के विभिन्न जिलों के प्रमुख मंदिर और मंगलमूर्ति श्री बालाजी महाराज के सुंदरकांड पाठ से ‘धार्मिक सेवा सप्ताह’ की शुरुआत होगी। 13 अगस्त को निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन होगा। इस दौरान 1 लाख पौधरोपण किया जाएगा। 14 अगस्त को गौशालाओं में विभिन्न जगह गौशाला को चारा एवं लापसी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 15 अगस्त को गृह जिले भीलवाड़ा में मेवाड़ और राजस्थान से आए हुए आमजन, धर्म प्रेमियों व कार्यकर्ताओं के साथ पांच पटेलों से मुलाकात एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश सोनी, किशन जाट, मनीष गुर्जर, विक्की ब्यावट, योगेश सोनी, शिवराम खटीक, निसार सिलावट, रेखा हिरण, अक्षय गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here