लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
डीडवाना नावां
लोकेशन- नावां शहर
रिपोर्टर- मनीष पारीक
चीख पुकार सुन आसपास के लोगो ने बचाया बालिका को
शहर में आवारा कुत्तों व बेसहारा पशुओं के आतंक से शहर के लोग है दहशत में
नगरपालिका कुत्तों व पशुओं से आमजन को सुरक्षा देने में नाकाम साबित
डिडवाना। जिले के नावां शहर में आवारा कुत्तों व बेसहारा पशुओं के आतंक से आमजन खोप के साए में रहने पर मजबूर है। आज शहर के वार्ड नम्बर 19 नावां निवासी 12 वर्षीय बालिका राशि पुत्री अनीस चौहान प्रातः घूमने जा रही थी की कुत्तों के झुंड ने हमला बोल दिया और बालिका को घसीट कर नमक क्यारियों में ले गए,कुत्तों के झुंड ने बालिका को करीब 30 जगहों से नोच डाला,चीख पुकार सुन आसपास के लोगो ने बालिका को बचाया ओर राजकीय उपजिला चिकित्सालय पहुचाया जहां से चिकित्सको ने बालिका को गम्भीर अवस्था मे जयपुर रैफर कर दिया गया।
इससे पहले भी कुत्तों के काटने से एक महिला की मौत हो गई थी उसके बाद नगरपालिका द्वारा आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए टीमें भी लगाई गई लेकिन कुछ दिन बाद पालिका ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। शहर में सेकड़ो की संख्या बेसहारा पशु है जो मुख्य सड़कों पर विचरण करते है आते जाते राहगीरों पर हमला कर उन्हें घायल कर देते है लेकिन शहर की पालिका द्वारा कुम्भकरणी नींद से उठने का का नाम ही नही लिया जा रहा है।
जब कोई अनहोनी घटना होती है तो नगरपालिका प्रसाशन दिखावे की कार्यवाही कर इतिश्री कर लेता है। आवारा कुत्तों का झुंड व बेसहारा पशुओ का झुंड शहर के हर रास्तो गलियों में विचरण करता देखा जा सकता है। शहर के लोगो मे भय के साए में अपना जीवन जीने को मजबूर है ।










































