लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर,।(आर एन सांवरिया) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मानसरोवर स्थित नवीन मुख्यालय भवन के निर्माण कार्य का प्रारम्भ आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजस्थान प्रभारी एवं सांसद सुखजिन्दर सिंह रंधावा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सानिध्य में हुआ। 
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व मीडिया प्रभारी स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मानसरोवर स्थित मुख्यालय भवन के निर्माण कार्य पूजा-अर्चना के साथ हुआ।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजस्थान प्रभारी एवं सांसद सुखजिन्दर सिंह रंधावा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व सह प्रभारी चिरंजीव राव, ऋत्विक मकवाना, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. बी. डी. कल्ला, डॉ. सी.पी. जोशी, सांसद भजनलाल जाटव, पूर्व मंत्री शांति धारीवाल,
उदयलाल आंजना, रामलाल जाट, विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा, मुख्य सचेतक रफीक खान, पुष्पेन्द्र भारद्वाज, जसवन्त गुर्जर, स्वर्णिम चतुर्वेदी, नवीन भवन निर्माण हेतु गठित समिति के सदस्य व विधायक रोहित बोहरा तथा प्रदेश कांग्रेस महासचिव रामसिंह कस्वां सहित प्रदेश पदाधिकारी व कांग्रेसजन उपस्थित रहे।












































