लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भरतपुर – लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। न्यू पुष्प वाटिका कॉलोनी में तो स्थिति और भी बदतर है, जहां पानी निकास की व्यवस्था न होने के कारण घरों में पानी भर गया है और मुख्य सड़क तालाब जैसी बन गई है। लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। पानी निकासी के लिए नगर निगम के द्वारा पंप सेट लगा दिए है लेकिन इस कॉलोनी में अभी तक कोई भी पानी की निकासी के लिए व्यवस्था नहीं की गई है , अगर ऐसे ही स्थिति रही तो यहां के लोग पलायन करने को मजबूर होंगे।
न्यू पुष्प वाटिका कॉलोनी निवासी समुन्दर सिंह ने बताया कि उसे मकान बने हुए करीब 15 साल हो गए इस समय से स्थिति जस की तस बनी हुई है थोड़ी सी बारिश होने पर यहां पानी जमा हो जाता है क्योंकि पानी निकासी का कोई रास्ता नहीं है जो भी रास्ता है वह नाल है और उसे पर भी लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है यहां के लोगों का बारिश के समय में जीना दुश्वार हो जाता है अधिकतर परिवार पलायन भी कर जाते हैं क्योंकि सड़कों पर करीब दो-दो फीट पानी जमा है और अब घरों में भी घुसने लगा है। घरों के बाहर जहरीले कीड़े मकोड़े विचरण कर रहे हैं,
कई बार जिला कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

ललित सिंह ने बताया कि लगातार हो रही बरसात के बाद न्यू पुष्प वाटिका कॉलोनी में जलभराव से बाढ़ जैसे हालात हो गए है बारिश का पानी भरा होने से मच्छरों की समस्या पैदा हो गई है।इसके अलावा घरों में अब सांप, कीड़े, मकोड़े घुसने लगे हैं, बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। बाजार से खाने पीने की वस्तुएं भी नहीं ला पा रहे हैं, पानी निकासी के लिए प्रशासन की ओर से एक दर्जन से अधिक काॅलोनियों में लोगों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए मोटर और ट्रैक्टर पंप लगा रखे हैं,लेकिन इस कॉलोनी में अभी कोई मोटर और ट्रैक्टर पंप नहीं लगाए है।










































