लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर,।(रूपनारायण सांवरिया) पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि पिछले 400 वर्षों से ठाकुर गोविंद देव जी जयपुर ठिकाने के मालिक है जब से भाजपा की सरकार आई है। तब से ठाकुर गोविंद देव जी और जनता के बीच में बार-बार दिक्कतें खड़ी कर रही है लोग ठाकुर गोविंद देव जी से प्रेम करते हैं उनका नाम लेकर सोते हैं उनका नाम लेकर उठते हैं जयपुर के लोगों को ठाकुर जी से दूर नहीं किया जा सकता।
भाजपा सरकार और मंदिर प्रशासन ने मिलकर ठाकुर गोविंद देव जी के मंदिर की जो व्यवस्था बदली है उसे ठाकुर जी से प्रेम करने वाले लोगों का दिल टूट गया है । जयपुर की जनता बहुत दुखी और परेशान है भाजपा सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि ठाकुर जी से लोगों को दूर करने का प्रयास न करें बेवजह व्यवस्था के नाम पर है लोगों को परेशान नहीं करना चाहिए। पुलिस मंदिर प्रशासन और भाजपा सरकार इन लोगों ने मिलकर पहले ठाकुर गोविंद देव जी के मंदिर में बनने वाला प्रसाद बंद कर दिया लोग ठाकुर जी के मंदिर में पैसे देकर प्रसाद खरीदते थे। मंदिर प्रशासन और भाजपा सरकार लोगों की आस्था से नहीं खेल सकती यदि भाजपा सरकार ने तुरंत प्रभाव से ठाकुर गोविंद देव जी के मंदिर में पुरानी व्यवस्था लागू नहीं की तो गोविंद देव जी के भक्तों के साथ पुरानी व्यवस्था लागू कराई जाएगी।
,जलेबी चौक में गोविंद देव जी के भक्तों से गैर कानूनी तरीके से पार्किंग शुल्क लिया जाता है लोगों को परेशान किया जाता है अब तो लोगों को ठाकुर जी के सामने बैठने पर रोक लगा दी गई है। सदियों से लोग मंदिर में बैठते हैं ठाकुर जी से बातें करते हैं वह भजन करते हैं और अब यह सरकार चाहती है कि मंदिर में ठाकुर जी के सामने भजन कीर्तन नहीं हो मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के दबाव में जो व्यवस्था बदली गई है। उसे वीआईपी लोगों को फायदा हो सकता है लेकिन जयपुर के 50 लाख लोग बड़े दुखी परेशान और गुस्से में है हम यह मानते हैं कि जयपुर के लोगों को ठाकुर गोविंद देव जी से दूर नहीं किया जा सकता लेकिन तुरंत प्रभाव से पुरानी व्यवस्था लागू की जाए अन्यथा भाजपा सरकार और मंदिर प्रशासन के सामने जनता आगे बढ़कर पुरानी व्यवस्था लागू करेगी।












































