हाईवे पर बाइक सवार की गला काटकर हत्या मामला 

0
73
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

कांकरोली थाना पुलिस ने किया मामले का खुलासा,

हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार,

मुख्य आरोपी राम सिंह की तलाश में जुटी कांकरोली पुलिस,

कांकरोली थाना क्षेत्र के प्रतापपुरा पुलिया पर धारदार हथियार से गर्दन काटकर की गई थी हत्या,

गौतम शर्मा

राजसमंद। के कांकरोली थाना क्षेत्र में 3 दिन पूर्व प्रताप पुरा पुलिया पर तलवार से गला काटकर युवक की हत्या के मामले में सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है जबकि मुख्य आरोपी राम सिंह की तलाश जारी है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया आरोपी राम सिंह ने दो अपने सहयोगियों के साथ इको स्पोर्ट्स कार से आमेट से मृतक शेर सिंह का पीछा किया और प्रताप पुरा पुलिया पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद सभी आरोपी नाथद्वारा होते हुए छोटी सादड़ी की तरफ भाग गए।जिन्हें पुलिस ने तकनीकी सहायता से गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम में मुख्य आरोपी राम सिंह की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here