एक तरफ पवित्र तीर्थ नगरी पुष्कर में चारों ओर फैली गंदगी को सात समुद्र पार से आए विदेशी साफ कर रहे है

0
137
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पुष्कर से दिनेश पाराशर की रिपोर्ट

पुष्कर। वहीं श्मशान में तीये पर क्रिया कर्म पिंडदान करने के लिए मृतक के परिजन स्वयं श्मशान की गंदगी को साफ कर रहे है। इससे आप अंदाजा लगा सकते है कि पुष्कर की गंदगी कैसे फैल रखी है सेकडो कर्मचारी लगे है फिर भी सफाई नहीं। हाल ही में मुख्य मंत्री ने दौरा किया पुष्कर का उस दौरान जहां जहा मुख्य मंत्री गए उस प्वाइंट की सफाई कर दी बाकी स्थानों की सफाई कर्मी के बजाय विदेशी ओर लोग ही कर रहे है।
विदेशी पर्यटक घूमने की बजाय पुष्कर की सफाई में जुट गए है। ये इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के विदेशी है। हालांकि इन्हें मीडिया से कोई सरोकार नहीं था और नहीं इन्होंने बुलाया लेकिन आस पास के लोगोंको लगा विदेशी सफाई कर रहे है तब मीडिया को काल करके बुलाया और ये हकीकत आपके सामने है।

पवित्र तीर्थ नगरी पुष्कर के बड़ी बस्ती स्थित मोक्ष धाम में राजगुरु परिवार के सदस्य नंद किशोर राजगुरु के निधन पर तीसरे के कर्मकांड के लिए पहुँचे राजगुरु परिवार ने स्वैच्छिक श्रमदान कर शमशान। की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया साथ ही बंद पड़े पंखों। को चालू करवाया तथा बिजली की स्थाई फिटिंग की व्यवस्था की गई।
पुष्कर विजन सोसायटी के अध्यक्ष विवेक पाराशर ने बताया कि राजगुरु परिवार द्वारा सदैव मोक्ष धाम मैं किसी भी पारिवारिक सदस्य के कर्मकांड। में जाने पर उनके द्वारा सदैव श्रमदान किया जाता है जिसके तहत ही आज भी उनके द्वारा मोग्धाम के बैठने के स्थल को धोया गया पूरे मोक्षदाभ में झाड़ू लगाकर सफाई की टूटी हुई बेंचों को हटाकर उनके स्थान पर नई बैठने की बेंचें लगाई गई। बंद पड़े पंखों वह म्यूजिक सिस्टम को दुरुस्त कराया गया।
उनके द्वारा संपूर्ण पुष्कर वासियों से अपील की गई है कि जब भी मोक्ष धाम में कोई भी अपने को खोने पर मोक्षधाम। में कर्मकांड के लिए आए। तो वे भी अपने स्तर पर श्रमदान करें जो व्यवस्थाओं की कमी है उन्हें सहयोग देकर दुरुस्त करावे। यदि सब लोग थोड़ा थोड़ा प्रयास करें तो मोक्ष धाम आदर्श मोक्ष। काम का रूप ले सकता है उन्होंने नगर परिषद पुष्कर से भी अपील की है कि मोक्ष धाम में स्थाई सफाई कर्मी लगाये जाए और बंद पड़े सुलभ कॉम्प्लेक्स को चालू कराया जाये। ताकि शौचालय की व्यवस्था भी दुरुस्त हो सके।
श्मशान में बना सुलभ कॉम्लेक्स कई सालों से बंद है यात्री और श्मशान आने वाले लोगों की सुविधा के लिए बना कॉम्प्लेक्स बंद है। इससे लोगों में नाराजगी है।

इस अवसर पर श्रमदान करने वालों में भरत। राजगुरु ओमप्रकाश राजगुरु आनन्द प्रकाश पाराशर धनेश राजगुरु ऋषिराज पाराशर पुरुषोत्तम पाराशर संदीप पाराशर रोहित राजगुरु मेहुल राज गुरु पंडित राम स्वरूप जोशी आहूजी राजगुरु।
भाऊ राजगुरु सहित तमाम राजगुरु परिवार के सदस्यों ने इसमें योगदान दिया

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here