धौलपुर में बालक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने नर्सिंग होम में तोड़फोड़

0
231
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

मुनेश धीकरे की रिपोर्ट

धौलपुर । शहर के जुबली हॉल के पास स्थित निजी नर्सिंग होम में उस समय हंगामा हो गया जब एक 10 वर्षीय बालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। नाराज परिजनों ने नर्सिंग होम में जमकर तोड़फोड़ की और सड़क पर प्रदर्शन करते हुए रास्ता भी जाम कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।

बच्चों की मौत से गुस्साए परिजन
बताया जा रहा है कि सहेड़ी गांव निवासी हरिशंकर अपने 10 वर्षीय पुत्र किशोर को गंभीर हालत में दर्शन नर्सिंग होम लाए थे। बच्चा गिरने से घायल हो गया था। नर्सिंग होम में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे दूसरे बड़े अस्पताल में रेफर करने की सलाह दी। लेकिन कुछ समय बाद बच्चे की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने नर्सिंग होम में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद बाहर भी जमकर हंगामा किया गया और कुछ समय के लिए सड़क जाम कर दी।

मृतक बालक के पिता हरिशंकर ने बताया कि समय रहते सही इलाज नहीं मिलने के कारण उनके बेटे की मौत हुई।

  डॉ. मनोज त्यागी ने कहा  गंभीर हालत में लाया गया था
वहीं निजी नर्सिंग होम के डॉ. मनोज त्यागी ने कहा कि बच्चा पहले से ही गंभीर हालत में लाया गया था। उन्होंने परिजनों को तुरंत उसकी स्थिति से अवगत कराते हुए बाहर रेफर करने को कहा था,लेकिन उन्होंने देर कर दी। बच्चे को हैडनजरी थी। इसके बावजूद परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की, जिसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई जा रही है। डॉक्टर ने बताया परिजनों ने हॉस्पिटल में काफी तोड़ फोड़ की है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here