अजमेर केन्द्रीय कारागृह का निरीक्षण  एवं अभिभाषक प्रतीक्षालय का किया गया जीर्णोद्धार

0
123
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

अजमेर (नितिन मेहरा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सचिव महेन्द्र कुमार ढ़ाबी द्वारा केन्द्रीय कारागृह का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विजिटर्स कमरे की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों की सफाई रसोई की सफाई व्यवस्था, पीने के साफ पानी की व्यवस्था, शौचालयों, स्नानागारों की सफाई एवं रखरखाव एवं सीवरेज सफाई की स्थिति का जायजा लिया गया। साथ ही कारागृहों मे निरूद्ध पुराने बंदी एवं असाध्य रोगों से पीड़ित बंदीयों के स्वास्थय के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की। वर्तमान में कारागृह में कुल 1102 बंदी मौजूद हैं।

जिला बार संघ के अध्यक्ष अशोक सिंह रावत की पहल पर केन्द्रीय कारागृह अजमेर में अभिभाषक प्रतीक्षालय का जीर्णोद्धार करवाया गया तथा अभिभाषकगण के बैठक की व्यवस्था सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से की गई।

- Advertisement -
Previous articleडॉ.सुरेंद्र कुमार वर्मा बने पीबीएम अधीक्षक
Next articleसंभाग स्तरीय आरोग्य मेला
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here