कुचामन सिटी में सोफा बनाने की दुकान में भीषण आग

0
281
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

रिपोर्टर — विमल पारीक

कुचामनसिटी। शहर के स्टेशन रोड स्थित एक सोफा बनाने की दुकान में आज भयंकर आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना गोरबंद होटल रेस्टोरेंट के पास हुई, जहां शॉर्ट सर्किट की वजह से दुकान में आग भड़क उठी।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के लोग घबरा गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

आग से भारी नुकसान

आग की लपटें तेज होने के कारण कुछ देर में ही गोदाम में रखे कई सोफा, गद्दा सहित कई सामान जलकर राख हो गया। इधर, आग लगने की सूचना अग्निशमन कर्मियों को दी गई। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन कर्मियों द्वारा दमकल की गाड़ी मौके पहुंचकर लगभग 1 घंटे के काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

दुकान मालिक रजाक के अनुसार सामान के नुकसान का आंकलन नहीं किया गया है। लेकिन लाखों के नुकसान की आशंका है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। इस दुकान पर रजाक अपने परिवार के साथ सोफा बनाने का काम करता है।

प्रशासन की ओर से स्थानीय व्यापारियों से अपील की गई है कि वे अपने प्रतिष्ठानों में बिजली की सुरक्षा जांच करवाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here