‘द ढूंढाड टाक्स-2025’ :* युवा, मातृशक्ति व प्रबुद्धजनों का ‘महाकुंभ’ 17 से जयपुर में

0
140
- Advertisement -

लोक  टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर से राजेश कुमावत

-‘द ढूंढाड टाक्स’ में देशभर के जानी-मानी हस्तियां होगी शामिल।
-विषयज्ञों की उपस्थिति मे होगे शानदार 8 संवाद सत्र।

-हर वर्ग के आकर्षण का केंद्र रहेगा कार्यक्रम, तैयारिया पूर्ण।

जयपुर। राजधानी जयपुर मे 17-18 जनवरी को *’दा ढूंढाड टाक्स-2025’* कार्यक्रम के रूप मे बौद्धक, वैचारिक, सांस्कृतिक, साहित्यक के साथ-साथ युवा, मातृशक्ति व प्रबुद्धजनो का ‘महाकुंभ’ सजेगा। प्रदीप गोपाल स्मृति न्यास सांगानेर, ए.यू.बैक एवं पूर्णिमा ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान मे सीतापुरा स्थित पूर्णिमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी मे आयोजित होने जा रहे इस कार्यक्रम मे दर्जनो वक्ता *’राष्ट्रहितम मम कर्तव्यम’* थीम से अपनी ‘दुनिया’ पेश करेगे। यह जानकरी ‘ द ढूंढाड टाक्स-2025’ कार्यक्रम संयोजक ने बुधवार को मालवीय नगर स्थित पाथेय भवन मे प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए दी।
उन्होने बताया कि दो दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न विषयों के  विशेषज्ञों की उपस्थिति मे कुल 8 संवाद सत्र होगे। विषय विशेषज्ञ अपने तय विषयों पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम का आगाज 17 जनवरी प्रात: 9:30 बजे ‘स्व’ की ओर भारत’ थीम आधारित प्रथम सत्र से होगा, जिसमें राजस्थान राज्यपाल  हरिभाऊ बागडे एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह-प्रचार प्रमुख प्रदीप जोशी ‘स्व’ की ओर भारत’ विषय पर संबोधित करेगे। दूसरा सत्र मे ओर्गनाइजर मैग्जीन के संपादक प्रफुल केतकर ‘डीप स्टेट, सांस्कृतिक मार्क्सवाद व वोकिज्म’ विषय पर अपने विचार साझा करेगे। तीसरे सत्र का विषय ‘डेटिंग एप, फिल्म व युवा’ रहेगा जिसमे जर्नलिस्ट एवं सोशलिस्ट दीपिकानारायण भारद्वाज, दी केरला स्टोरी फिल्म कहानी के लेखक सूर्यपालसिंह व राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड विजेता अशोक चौधरी से संवाद होंगे। चौथा सत्र सायं को सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम रहेगा जिसमे जसराज बैण्ड की मनमोहक प्रस्तुति के साथ साथ युवाओ के आकर्षक जाने माने गायकार रेपरिया बालम राष्ट्रभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियो से समा बाधेगे।
दूसरे दिन 18 जनवरी प्रातः 10 बजे पांचवा सत्र मातृशक्ति के नाम रहेगा जिसमे लेखिका शेफाली वेद्य, नेशनल पेनेलिस्ट अधिवक्ता चारू प्रज्ञा व राष्ट्रीय पुरस्कार पुरस्कृत सामाजिक महिला कार्यकर्ता रूमा देवी ‘आधी आबादी पूरा कर्तव्य’ विषयक मंच साझा करेगी। छठे सत्र मे युवाओ के आकर्षण लेखक वक्ता एवं इतिहास विशेषज्ञ राजवीरसिह चकलोई व पाथेयकण सह प्रबंध संपादक श्याम सिंह रहेगे जो ‘ राजस्थानी संस्कृति हमारा गौरव व राजस्थान का अनछुआ गौरव’ विषय पर युवाओ से जीवंत संवाद करेगे। सातवा सत्र भी युवा-रोजगार के केंद्रित होगा, जिसमें प्रथम सोफ्टवेयर के सीईओ पुनीत मित्तल, शशिकांत सिंघी व रूमा देवी ‘ स्व रोजगार की ओर बढ़ता युवा’ विषय के माध्यम से अपने अनुभव आदान-प्रदान करेगे। कार्यक्रम का अन्तिम सत्र सायं 4.30 बजे ‘भारत का बदलता वैचारिक परिदृश्य’ विषयक होगा जिसमे राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी,एयू बैक संस्थापक एवं सीईओ संजय अग्रवाल व RHRD संरक्षक जसवंत खत्री उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। संवाददाताओ को बताया कि बौद्धिक एवं सांस्कृतिक सत्रों के अलावा कई प्रकार की महाविद्यालय विद्यार्थियों की प्रतियोगिता भी रहेगी. इसके अतिरिक्त देश के जाने माने 20 प्रमुख प्रकाशनो की 15000 से अधिक पुस्तको की स्टॉल कार्यक्रम मे पूरे समय लगेगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here