लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। बीसलपुर बांध की दांयी मुख्य नहर के अंतिम छोर पर 15 दिन गुरजाने के बावजूद पानी नही पहुंचने किसानों में बांध परियोजना के अधिकारियों के प्रति भारी रोष व्याप्त है ।किसानों ने नहर पर एकत्रित होकर बुधवार को प्रदर्शन किया ।जानकारी के अनुसार बीसलपुर बांध की दांयी मुख्य नहर में 20 नवम्बर को पानी छोड़ा गया था ।लेकिन सिंचाई विभाग व उच्चाधिकारियों की अनदेखी एवं लापरवाही के चलते बीसलपुर परियोजना की दाएं मुख्य नहर के अंतिम छोर पर अबतक भी पानी नहीं पहुंचने के कारण नहर पर एकत्रित होकर किसानों ने विभाग व उच्चाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया | किसानों ने बताया की बीसलपुर की दांयी मुख्य नहर के अंतिम छोर तक आज दिन तक पानी नहीं पहुंचा है | केवल °एक-दो दिन ही पानी आया , वह भी नहर के अंतिम छोर व माइनरों तक नहीं पहुंचा है|
अधिकारियों की मॉनिटरिंग नहीं –
किसानों ने बताया कि नहर पर विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की कोई मॉनिटरिंग नहीं है| दिन व रात में भी नहर में लोगों द्वारा जगह-जगह अवरोध लगाकर पम्पसेट व इंजन लगाकर पानी खींचा जा रहा है| किसानों ने बताया कि गेहूं एवं सरसों की फसल कों अगर समय पर पानी नहीं मिला तो सरसों की फ़सले सूखने व गेहूँ की फ़सल ख़राब हो जाएगी जिससे भारी नुकसान होगा |उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार एसडीएम, क्षेत्रीय विधायक एवं विभाग के अधिकारियों , उच्चाधिकारियों कों अवगत करवाया गया लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया ।
किसानों ने दी चेतावनी – प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बीसलपुर सिंचाई विभाग के अधिकारीयों व उच्च प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि बीसलपुर की दाईं मुख्य नहर में दो- तीन दिन के अंदर पलाई क्षेत्र में नहर के अंतिम छोर व माइनरों तक पानी नहीं पहुंचा तों उनियारा गुलाबपुरा नेशनल हाइवे जाम किया जाएगा । जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन होगी| प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से गिर्राज मीणा, हनुमान धाबाई, छितर गुर्जर, राजाराम माली, राजेश धाकड़, कैलाश धाकड़, रमेश गुर्जर, धर्मराज, कोमल, ख़ुशीराम गुर्जर, जमना लाल धाकड़, हेमराज, इब्राहिम मोहम्मद, पिंटू, कोमल धाकड़ सहित कई किसान मौजूद थे|









































