शिक्षक संघ की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा

0
263
- Advertisement -

लोकटूडे न्यूज नेटवर्क

सेमारी ,सलुम्बर। (बीएल जोशी) सेमारी में शिक्षक संघ की आयोजित हुई बैठक। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा सेमारी कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अम्बा लाल खटीक, विशिष्ठ अतिथि लक्ष्मण मीणा रहे। बैठक में उपशाखा अध्यक्ष पंकज कलाल ने संगठन की रीति नीति, कार्यप्रणाली, कार्यकर्ताओं का समर्पण भाव को लेकर वार्ता की, अंबालाल खटीक ने महिला विचार गोष्ठी को लेकर चर्चा की जिसमें उन्होंने संगठन में शिक्षिकाओं की भूमिका का महत्व बताते हुए अधिक से अधिक शिक्षिकाओं से संगठन की कार्यप्रणाली में योगदान देने का आह्वान किया। किशन खटीक ने बैठक में पधारे कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया। बैठक में हसमुख कलाल, गजेन्द्र वैष्णव, केशव रेबारी,राकेश मीणा, विनोद रेबारी, प्रदीप सालवी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन पंकज कलाल ने किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here