इंस्टाग्राम से की युवक से दोस्ती फिर धोखाधड़ी

0
123
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

— कुचामन निवासी पीड़ित युवक ने दर्ज कराया मामला

किशनगढ़ रेनवाल। ( नवीन कुमावत)। इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्स एप के वर्तमान दौर में एक ओर जहां इनसे कई महत्वपूर्ण कार्य हो रहे हैं, जिससे समय की भी बचत होती है। वहीं दूसरी ओर इस डिजिटल दौर में संसाधनों का दुरुपयोग भी बढ़ता जा रहा है। ऐसा ही एक वाकया किशनगढ़ रेनवाल थाना इलाके में हुआ है।
हुआ यूं कि एक युवक ने रेनवाल थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ एक रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि इंस्टाग्राम पर एक युवती ने उससे दोस्ती बढ़ाकर धोखाधड़ी व ब्लैकमेलिंग को अंजाम दिया है। उस युवती ने युवक को इंस्टाग्राम पर मेसेज कर उसे कुचामन से रेनवाल बुलाया। इसके बाद इस गिरोह के तीन बदमाशों ने योजनाबद्ध रूप से मिलकर उसके साथ मारपीट कर उसे बंधक बनाकर सोने-चांदी की अंगूठीया, तीन मोबाइल फोन और नगदी लूट कर फरार हो गए। और उसे निर्वस्त्र कर उसका वीडियो बना लिया।
पीड़ित युवक ने इस घटना के बाद रेनवाल थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित युवक का कहना है कि इस गिरोह में दो महिलाएं भी शामिल हैं। इस मामले की जांच रेनवाल थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार कर रहे हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here