शहीद भगत सिंह का मनाया 117 वां जन्म दिवस

0
134
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नावां सिटी। (मनीष पारीक) शहर के बाईपास स्थित शहीद भगत सिंह कॉलेज आफ नर्सिंग में शहीद भगत सिंह की 117 विं जयंती मनाई गई। संस्था के डायरेक्टर अनिल कुमार गौड ने सर्वप्रथम शहीद भगत सिंह की फोटो पर माला पहनाकर और केक काट कर उनका जन्म दिवस मनाया। इसी के साथ संस्था के प्रिंसिपल डॉक्टर अभिषेक कुमार जोशी ने बताया कि भगत सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक जोशीले क्रांतिकारी थे जिन्होंने अपनी मातृ भूमि को गुलामी की जंजीरों से मुक्त करने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। वे 23 वर्ष की छोटी सी उम्र में ही अपने दो अन्य साथी क्रांतिकारी के साथ शहिद हो गए। ब्रिटिश सरकार ने उन्हें जॉन सांडर्स नामक ब्रिटिश पुलिस अधिकारी की हत्या का दोषी ठहराया था जिसमे उन्हें मृत्युदंड दिया गया। 23 मार्च 1931 को उन्हें फांसी पर लटका दिया गया। अपने छोटे से जीवन के घटना पूर्ण जीवन के बावजूद भगत सिंह ने अपनी छाप छोडी व दुनिया भर की नई पीढ़ियां के लिए प्रेरणा स्रोत बने।
और इसी के साथ संस्था के विद्यार्थियों ने शहीद भगत सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला और देशभक्ति गायन की प्रस्तुतिया दी। इस अवसर पर सुरेश कुमार ,चेतन प्रकाश ,रामनिवास ,कृष्णकांत महेश कुमार, महावीर प्रसाद, वासुदेव, सद्दाम, कानाराम, संदीप, आशुतोष, पुखराज, मदन आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -
Previous articleपंचम कोरोना कप क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 का किया पोस्टर विमोचन
Next articleजा जा रे कगवा संदेशवा पिया पास ले जा..
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here