लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
हरिओम मीना संवाददाता
कामां- थाना इलाके में पुलिस और दो लोगों की मुठभेड़ हो गई। दोनों आरोपियों ने पुलिस की टीम पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जबावी कार्रवाई करते पुलिस ने भी फायरिंग की, इस दौरान एक बदमाश के पैर में दो गोलियां लगी। जिसे भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है। साथ ही पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों आरोपी कामां थाना इलाके में एक परिवार का मर्डर करने की फ़िराक में घूम रहे थे।मां बेटी की मौत का बदला लेने आये बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़कामां सीओ सतीश यादव ने बताया कि, 4 सितंबर को भुडाका गांव में महिला भौता (35) और उसकी बेटी नेहा (17) का मर्डर हो गया था। नगर थाना इलाके के आरसी गांव के रहने वाले सुरेश ने नेहा से अपने बेटे वासुदेव का रिश्ता तय किया हुआ था। सुरेश को लग रहा था कि भौता और नेहा का मर्डर भौता के जेठ के दोनों लड़कों बलराम और तेजसिंह ने किया है। इसलिए सुरेश अपने साथी विजेंद्र के साथ भुडाका गांव में भौता और नेहा की हत्या का बदला लेने के लिए आया था। जैसे ही पुलिस को दोनों बदमाशों के बारे में पता लगा तो, पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जिसके बाद सुरेश और उसका साथी विजेंद्र पुलिस की टीम पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने दोनों बदमाशों का लगातार पीछा किया। इस दौरान बिलौंद गांव के पास पुलिस और दोनों बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने भी पुलिस पर फायरिंग की, जबावी कार्रवाई में सुरेश के सीधे पैर के घुटने के नीचे दो गोलियां लगी। जिसे तुरंत आरबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं सुरेश के साथी विजेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
कामां एएसपी सतीश यादव ने बताया कि सुरेश हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। वह कई बार पुलिस की टीम पर फायरिंग कर चुका है। फिलहाल सुरेश को आरबीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है।

ब्याण और होने वाली बहू की हत्या का बदला लेने आए थे

सोते समय मां बेटी की हुई थी हत्यमामला 4 सितंबर की रात को भौता अपने घर में अपनी बेटी नेहा के साथ सो रही थी। इस दौरान कुछ लोगों ने नेहा और भौता पर धारदार हथियारों से वार कर दिया। जिसमें मां बेटी की मौत हो गई।

मृतका का पर है जेठ की हत्या का आरोप

भौता अपनी मौत से 3 महीने पहले ही अपने जेठ की हत्या के आरोप में जेल से बेल पर बाहर आई थी। वह अपनी बेटी के साथ गांव में रहती थी। भौता देवी की पति का निधन लंबी बीमारी के चलते 2014 में हो गया था। महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर किया था जेठ का मर्डरभौता देवी ने अपने पति की मौत के बाद से अपने भाई के साले भूपेंद्र निवासी भैंसेड़ा थाना कामां के साथ अवैध संबंध बन गए।

अवैध संबंधों में बाधक बने के प्रेमी के साथ मिलकर जेठ की हत्या

भौता अपने प्रेमी भूपेंद्र गुर्जर को चोरी छुपे अपने घर बुलाया करती थी। मृतका के जेठ घनश्याम गुर्जर का घर उसके सामने ही था। घनश्याम जब भूपेंद्र गुर्जर को भौता के घर आता जाता देखता तो, वह भूपेंद्र को टोकता था। जिससे परेशान होकर भौता देवी ने अपने भाई के साले भूपेंद्र गुर्जर के साथ षडयंत्र रचकर अपने ही जेठ घनश्याम गुर्जर की 11 जुलाई 2023 को धारदार हथियार से हत्या करवा दी। मृतक घनश्याम गुर्जर का शव खेतों में पड़ा मिला था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.