अतिवृष्टि से नष्ट हुई फसलों के मुआवजे की मांग, किसानों ने सोपे ज्ञापन

0
130
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नसीराबाद अजमेर । (जितेंद्र बालोत ) अजमेर जिले के नसीराबाद में जहां पंचायत समिति श्रीनगर की ग्राम पंचायत भवानी खेड़ा के राजस्व ग्राम खापरी-मालिया में लगातार चली तेज बारिश के कारण किसानों के द्वारा बोई गयी ज्वार,बाजरा, मक्का,ग्वार,तिल,मूंग,मोठ,उड़द, प्याज, व विभिन्न प्रकार के फूलों की फसलें नष्ट व गल गई है, जिससे किसानों को भारी क्षति पहुंची है। जिसको लेकर निकटवर्ती ग्राम राजोसी के ग्रामीणों ने नसीराबाद उपखंड कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव को अतिवृष्टि के कारण नष्ट हुई फसलों का मुआवजा दिलवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा किसानों ने उपखंड अधिकारी यादव को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि अतिवृष्टि से बोई गई फैसले पूरी तरह से नष्ट होने व गल जाने के कारण किसानों को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। जिससे किसान ना तो घर का रहा है और ना ही घाट का। वही ग्रामीणों ने दूसरी ओर बताया उपखंड अधिकारी को बताया कि उक्त क्षेत्रों में हुई तेज बारिश से नष्ट फसलों की विशेष रूप से गिरदावरी करवाकर नष्ट हुई फसलों का सरकार से उचित मुआवजा दिलवाने की मांग की ।

- Advertisement -
Previous articleकांग्रेस ने यज्ञ कर व पकोडे़ तल कर पीएम का विरोध किया
Next articleजिला कलक्टर ने गिरदावरी का किया औचक निरीक्षण
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here