मंत्री जोराराम कुमावत ने बाण माता मंदिर परिसर स्थित शक्ति केंद्र पर सुनी मन की बात - लोक टुडे न्यूज़

सुमेरपुर पाली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रविवार को प्रसारित 112 एपिसोड मन की बात कार्यक्रम सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने सुनी। सुमेरपुर, तखतगढ़ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के साथ बाण माता मंदिर परिसर स्थित शक्ति केंद्र पर मन की बात सुनी।, इसके अलावा शहर के चार शक्ति केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी।

तखतगढ़ में भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष मनोज नामा,पालिकाध्यक्ष ललित रांकावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी। मन की बात सुनकर कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के बाहर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। एक पेड़ लगाए,प्रधानमंत्री ने मन की बात में देशवासियों से मन कि बात में एक पेड मां के नाम अभियान, स्वयं सहायता समूह, महिला सहकारी समिति द्वारा नवीन रोजगार सृजन आदि विषयो पर चर्चा की।राष्ट्रीय हैण्डलूम दिवस के महत्ता पर चर्चा की। इस मौके पर सुमेरपुर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष महेंद्र माली,भाजपा जिला मंत्री पूनमसिंह परमार, सांसद प्रतिनिधि अनोप सिंह राठौड़,नगर पालिका अध्यक्ष उषा कवर राठौड़,भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री दिनेश सिंह राजपुरोहित,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अशोक सुथार,रविकांत रावल,मनीष सोलंकी,नगर मंत्री सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित,वही में तखतगढ महामंत्री दिनेश कुमावत व मुकेश कुमार सुथार मन बात कार्यक्रम संयोजक,रामसिंह काबावत, पूर्व पार्षद शेषमल कुमावत,पार्षद सुरेश कुमार सुथार, विनोद कुमार सुथार, चमनलाल देवासी, पार्षद लक्ष्मण कुमार घाँची,वीशाराम कुमावत,देवाराम कुमावत,गजेंद्र सिंह राठौड़, रमेश कुमार माली, महिला मोर्चा अध्यक्ष वीणा देवी रावल,समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.