- Advertisement -

,
कांग्रेस ने देश को बांटने का काम किया

–
हरियाणा ।असंध, 13 मई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले स्वतत्रंता सेनानियों ने खुशहाल और विकसित भारत का सपना देखा था लेकिन कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद उनके सपनों पर पानी फेर दिया और वर्षा तक देश में भ्रष्टाचार किया। उनके राज में आये दिन एक से बढ़कर एक घोटाले उजागर होते रहे।

मुख्यमंत्री सोमवार को हरियाणा के असंध में करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आज गरीबी हटाने की बात कर रहे है। ऐसी ही बातें कभी उनकी दादी इंदिरा गांधी भी किया करती थीं, मगर देश से कभी गरीबी हटी नहीं। शर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के 25 करोड़ लोगो को गरीबी से छुटकारा दिलाया है। उनके कार्यकाल में गरीब कल्याण, देश का विकास, सीमाओं की सुरक्षा और देश का सम्मान बढ़ाने सहित सभी क्षेत्रों में देश ने बेमिसाल उन्नति की है।
मोदी जी की ताकत का लोहा दुनिया ने माना
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1998 में 11 और 13 मई के दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने पोकरण में परमाणु परीक्षण कर दुनिया को भारत की ताकत का अहसास दिलाया था। कई देशों ने भारत पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने की बात भी कही मगर अटल जी विचलित नहीं हुए।
मोदी जी दुश्मन को घर में घुसकर मारने वाले
शर्मा ने कहा कि इसी प्रकार का साहस और दृढ ़निश्चय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी में भी है। वर्ष 2014 से पहले देश में आये दिन आतंकी घटनाएं होती रहती थीं। लावारिस वस्तुओं को न छूने के विज्ञापन जारी होते थे। मगर मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में इस तरह की घटनाएं करने की किसी की ७ नहीं होती है क्योंकि मोदी जी दुश्मन को घर में घुसकर मारने में विश्वास रखते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही तुष्टीकरण के आधार पर देश चलाती आ रही है। इस पार्टी ने जाति, धर्म और प्रांत के आधार पर देश को बांटने का काम किया है
शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देशवासियों को धोखा दिया है और इनके गठबंधन के साथी इनसे भी बड़े ठग है और इनका गठबंधन नहीं ठगबंधन है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अन्ना हजारे का सहारा लेकर और भ्रष्टाचार हटाने के मुद्दे पर राजनीति में आये थे मगर खुद ही इसमें पूरी तरह डूब गये।
उन्होंनेे कहा कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन की भारी बहुमत से जीत होगी और मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। शर्मा ने कहा कि मोदी जी के कुशल नेतृत्व में आने वाले वर्षा में भारत महाशक्ति बनेगा और दुनिया का सिरमौर होगा। उन्होंने करनाल से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर को विजयी बनाने की अपील की।
- Advertisement -



















































