मंत्री टीकाराम जूली के माता-पिता की मूर्ति का अनावरण करेंगे- गहलोत

0
133
- Advertisement -

कोटपूतली-बहरोड़ । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली के पिता स्वर्गीय लेखराम ठेकेदार एवं उनकी माताजी विमला देवी की उनकी औद्योगिक इकाई जूली इंटरनेशनल परिसर में प्रतिमा का अनावरण राजस्थान प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह करेंगे। मंत्री जूली ने बताया कि सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले उनके पिताजी पूर्व सरपंच ठेकेदार लेखराम की प्रतिमा का अनावरण उनके पैतृक गांव काठुवास में गुरुवार 28 सितंबर प्रातः 10 बजे किया जाएगा। तत्पश्चात सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से आयोजित दिव्यांग स्कूटी वितरण समारोह में विशेष योग्य जनों को स्कूटी वितरित की जाएगी। इससे पूर्व मंगलवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने हेलीपैड व सभा स्थल का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम नीमराना पंकज, एसडीएम बह रोड सचिन यादव,एसडीएम कोटपूतली मुकुट चौधरी, एडिशनल एसपी जगराम, डीएसपी तेजपाल,मांडन थाना अधिकारी हनुमान सहाय, पीडब्लूडी एक्सईंन होतीलाल, मुकेश जूली, गोपीचंद शर्मा,संजीव बारेठ,योगेश मेहता, पुरुषोत्तम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here