जलझूलनी एकादशी पर निकली विशाल शोभायात्रा

0
91
- Advertisement -


सुमेरपुर 25 सितंबर। सोमवार को सुमेरपुर में देवझूलनी एकादशी पर आयोजित शोभायात्रा में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। तीन किमी लंबी शोभायात्रा को देखने सडक के दोनों ओर मकानों और दुकानों की छतों पर लोग नजर आए। शहर के मुख्य मार्गों से होती हुए शोभायात्रा में शामिल रेवाडिया नीलकंठ महादेव मंदिर के समीप पहुची। जहां जवाई नदी में पूजारियो के सानिध्य में ठाकुरजी को विधि विधान के साथ स्नान करवाकर पुनः मंदिरों में विराजित किया गया।


जागनाथ महादेव मंडल छत्तीस कौम के तत्वावधान में सोमवार दोपहर देवनगरी स्थित जागनाथ महादेव मंदिर में विधिविधान के साथ पूजा अर्चना के साथ शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ रवाना हुई। शोभायात्रा में डीजे की धून पर युवा कार्यकर्ता जैकारे लगाते नाचते गाते गुलाल उड़ाते चल रहे थे। जागनाथ महादेव मंदिर, शनि महाराज मंदिर, खेड़ा देवी मंदिर होते हुए शोभायात्रा भैरुचौक पहुंची। जहां विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और स्वंयसेवी संस्थाओं की ओर से पुष्प वृष्टि के साथ स्वागत किया गया। यहां से मुख्य बाजार मेहता प्याऊ सर्कल पहुंची। जहां भस्म आरती का कार्यक्रम रखा गया। जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।


सीता स्वयंवर और झांकियों ने मोहा मन
शोभायात्रा में सजे धजे हाथी, घोड़ा, ऊंट भी चल रहे थे। जिस पर लाभार्थी परिवार बैठे थे। मुख्य बाजार से शोभायात्रा गांधी सर्कल पहुंची। जहां सीता स्वयंवर का कार्यक्रम रखा। यहां से उषापुरी गेट, पुराना बस स्टैंड, राजगुरु सर्कल, रंगमंच मार्ग होते हुए नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा के पूरे मार्ग पर जगह जगह स्वयंसेवी, धार्मिक और सामाजिक संगठनों की ओर से शरबत और शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई। जवाई नदी में विधिविधान के साथ पूजा अर्चना के बाद ठाकुरजी को स्नान कराया। यहां से जुलूस के रुप में सभी रेवाडिया अपने अपने मंदिरों के लिए प्रस्थान कर गई।

40 फीट लंबे तीन ट्रेलर में झांकियां, रोमांचित हुए लोग
शोभायात्रा में उज्जैन से आए कलाकारों द्वारा त्रीनेत्रधारी महादेव के नेत्र से अग्नि प्रज्जवलित करना, भस्म आरती, मनोज रिया एंड पार्टी दिल्ली के कलाकारों द्वारा शिव बारात की झांकी, केरला की विशेष झांकी, लक्की शालू जटाधारी, श्मसान वैरागी, भस्मी तांडव, अघोरियों का नृत्य, नवदुर्गा के अलग अलग रुप, महाकाली का विकराल रूप खासा आकर्षण का केन्द्र रहा।

आयोजन में इनका रहा सहयोग
शोभायात्रा को लेकर सुमेरपुर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह जगह यातायात पुलिस तैनात रही। उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल, सीओ भूपेन्द्र सिंह शेखावत, सीआई देवेन्द्र सिंह पूरे कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे। जागनाथ महादेव मंडल छत्तीस कौम के अध्यक्ष शांतिलाल देवड़ा ने सभी का आभार जताया।

इसी तरह तखतगढ़ ,नोवी सांडेराव, कोसेलाव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में देव झुलनी ग्यारस पर ठाकुर जी की रेवाड़ी निकाली गई हैं हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने ठाकुर जी की रेवाड़ी में भाग लिया। ठाकुर जी के दर्शन कर खुशहाली की कामना की।

सुमेरपुर उपखंड के नोवी गांव में 6 साल के बाद ठाकुर जी को जवाई नदी में स्नान करवाया।आपको बता दे की पिछले 6 साल के बाद जवाई नदी पानी आया है इस बार भगवान श्री ठाकुर जी को जवाई नदी में स्नान कराया और ग्रामीणों ने स्नान कर कर खुशहाली की कामना की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here