भगवान परशुराम की मूर्ति तोड़ने वालों की हो गिरफ्तारी मिश्रा

0
103
- Advertisement -

जयपुर। रेलवे स्टेशन स्थित भगवान परशुराम सर्किल पर आज सूचना मिली की भगवान परशुराम जी की मूर्ति को किसी समाज कंटक ने तोड दिया है। सूचना मिलने पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा तुरंत प्रभाव से महासभा के पदाधिकारियों के साथ परशुराम सर्किल पर पहुंचे और वहां जाकर देखा तो किसी समाज कंटक ने भगवान परशुराम जी की मूर्ति को पूरी तरह से खंडित कर दिया है। मौके पर महासभा के पदाधिकारियों ने मूर्ति को अलग अलग टुकड़ों को एक जगह इकट्ठा किया और मौके पर पुलिस को बुलाकर कार्यवाही करने के लिए पाबंद किया।


पं. सुरेश मिश्रा ने अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप को इस पूरे मामले की जानकारी दी और तुरंत प्रभाव से कार्यवाही के लिये कहा। इसके पश्चात पुलिस ने मौका मुआयना किया और सीसीटीवी कैमरे खंगाले।


पं. सुरेश मिश्रा ने कहा कि कुछ समाज कंटक इस समय चुनावी साल में इस प्रकार की हरकत करवाकर समाज में एक गलत संदेश देना चाहते है। मैं इस कृत्य की कठोर शब्दों में निंदा करता हूं और दोषी को बक्शा नहीं जायेगा।


पं. सुरेश मिश्रा ने थाना सदर में इस बाबत एक एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। जो कह रहा है कि मूर्ति उसने तोडी है। ऐसे समाज कंटक को कडी से कडी सजा दिलाई जायेगी। मिश्रा ने चेतावनी दी है कि ब्राह्मण समाज कतई कमजोर नहीं है। इस प्रकार की हरकते बर्दाश्त के बाहर है। पुलिस प्रशासन भी ऐसे व्यक्ति को कठोर से कठोर सजा दे और ब्राह्मण समाज के साथ न्याय हो।
मिश्रा ने इस अवसर पर घोषणा की नवरात्रा में भगवान परशुराम जी की मूर्ति यहां लगाई जायेगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here