प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर 18 000 नमो मोदी सुरक्षा कवच हेलमेटो का वितरण

0
156
- Advertisement -

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और चित्तौडगढ़ सांसद सीपी जोशी की प्रेरणा से आज चित्तौडगढ़ सेवा संस्थान द्वारा इंदिरा गांधी स्टेडियम मे ’’नमो सुरक्षा कवच’’ कार्यक्रम में 18000 हेलमेट निशुल्क वितरित किए गए। निशुल्क हेलमेट वितरित करने का यह एक विश्व रिकॉर्ड बना है। सीपी जोशी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होने युवाओं को यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट लगाकर बाइक चलाने की शपथ दिलाई।

केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कार्यक्रम के दौरान वीडियो जारी कर कहा प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की और उनके जन्मदिवस पर हेलमेट वितरण करने का अच्छा कार्य करने के लिए सीपी जोशी को धन्यवाद दिया और युवाओं से हेलमेट पहनने और यातायात के नियमों का पालन करने की बात कही।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने ’’नमो सुरक्षा कवच’’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा हमें जीवन में सदैव सेवा कार्य करते रहना चाहिए क्योंकी अंतिम समय में हमारे द्वारा किए गए सेवा कार्य ही काम आते है। चित्तौडगढ़ सेवा संस्थान द्वारा क्षेत्र में अनेक प्रकार के सेवा कार्य किए जा रहें है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा एक बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान कहा था कि देश में प्रतिवर्ष लगभग पांच लाख दुर्घटनाएं होती है जिनमे करीब डेढ लाख लोग अपनी जांन गवां देते है। सीपी जोशी ने कहा दुर्घटनाओं में ज्यादातर लोगों की मृत्यु इस लिए होती क्योंकी वे सस्ते हेलमेट का इस्तेमाल करते है, चित्तौडगढ सेवा संस्थान ने आज हेलमेट नहीं है बोझ संदेश देते हुए आईएसआई मार्क के ब्रांडेड हेलमेट वितरित किए है उससे निश्चित ही दुर्घटना में जान गवानें वालों की संख्या में कमी आएगी।

कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता और विश्वकर्मा जी की आरती से हुई। इस दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर नाटक का आयोजन, विभिन्न समाजो द्वारा झांकियों का प्रदर्शन और रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारो युवाओं ने जोश के साथ बढ-चढ कर हिस्सा लिया।

- Advertisement -
Previous articleरामास्वामी पेरियार की जयंती मनाई
Next articleपत्रकार मनोज माथुर का निधन
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here