सुभाष चंद्रा को नहीं ,घनश्याम तिवाड़ी को वोट देने के थे निर्देश- सिध्दि कुमारी

0
108
- Advertisement -

पार्टी नेताओं और पार्टी के निर्देशानुसार बिहार बोर्ड दिया वोट

15 साल के राजनीतिक कैरियर कैरियर पर नहीं उठाए सवाल

वोटिंग को लेकर लग रही कयास बाजी पर साधा निशाना

जयपुर। बीकानेर विधायक सिद्धि कुमारी के राज्यसभा चुनाव में घनश्याम तिवारी को वोट देने को लेकर चर्चाओं के बीच सिद्धि कुमारी ने चुप्पी तोड़ी है । सिद्धि कुमारी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में जिसमें मैंने वोट डाला है ,इसको लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं । लेकिन इससे आप मेरी निष्ठा पर सवालिया निशान तक नहीं लगा सकते?

पार्टी के निर्देशानुसार डाला वोट

सिद्धि कुमारी ने कहा कि मैंने पार्टी के हित में और पार्टी के निर्देशों के अनुसार वोट दिया है । जो भी सोशल मीडिया पर चल रहा है उसका मैं खंडन करती हूं , 15 साल के मेरे राजनीतिक कैरियर और मेरी छवि को खराब करने का लेकर पूरी एक्सरसाइज हो रही है। यह सरासर गलत है। आप पहले तथ्य चेक करें और किसी तरह की टिप्पणी करें ।मेरे तथ्य एकदम साफ है ,आप कोई भी कयास इस तरह नहीं लगाएं, जिससे मुझे और मेरे परिवार को दुख हो ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here