लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सीकर। राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 का बजट महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय और सकारात्मक पहल है। यह विचार महिला उद्यमी रेखा सैनी (कुलश्री फ्रोजेन फूड्स, सीकर) ने व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि बजट में महिला उद्यमियों के लिए वित्तीय सहायता, डिजिटल मार्केटिंग सपोर्ट और कौशल विकास प्रशिक्षण जैसी योजनाएँ महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी।
रेखा सैनी का मानना है कि यदि सरकार द्वारा घोषित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाता है, तो छोटे और मध्यम स्तर के महिला संचालित उद्योगों को नई ऊर्जा और विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे। विशेष रूप से फूड प्रोसेसिंग, कुटीर उद्योग और ग्रामीण आधारित व्यवसायों से जुड़ी महिलाओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि यह बजट महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि राज्य के आर्थिक विकास की सक्रिय भागीदार बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
रेखा सैनी ने विश्वास जताया कि राज्य की महिलाएँ इन अवसरों का लाभ उठाकर “आत्मनिर्भर राजस्थान” के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।




















































