लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
किशनगढ़ रेनवाल। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा किशनगढ़ रेनवाल द्वारा पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनपुरा बालाजी में ‘कर्त्तव्य बोध दिवस’ का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता प्रदेश संयुक्त मंत्री नौरंग सहाय भारतीय ने शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर कर्तव्यों के प्रति सजग रहना प्रत्येक शिक्षक का कर्तव्य है। जिला संगठन मंत्री अजय कुमार शर्मा ने भी शिक्षकों को अपने पेशेवर कर्तव्यों का पालन करने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उपशाखा अध्यक्ष अशोक कुमार ढाका ने की और संचालन उपशाखा मंत्री शिव प्रकाश यादव ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चौथमल कुमावत पर्यवेक्षक रहे।
कार्यक्रम में एसीबीईओ सुरजीत यादव, सभा अध्यक्ष प्रेम सिंह, जिला उपाध्यक्ष विष्णु गोरासरा, महिला मंत्री पुष्पा देवी सहित अनेक शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।




















































