Home latest अलीगढ़ के पूर्व विधायक गौड़ की हत्या की सुपारी लेने का खुलासा,...

अलीगढ़ के पूर्व विधायक गौड़ की हत्या की सुपारी लेने का खुलासा, चेयरमैन सहित 6 बदमाश गिरफ्तार

0

अलीगढ़। भाजपा के पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ की हत्या की सुपारी लेने वाले 6 बदमाशों को पुलिस ने प्लानिंग बनाते समय हथियारों सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि भाजपा नेता और चेयरमैन संजीव अग्रवाल प्रमोद गौड़ की हत्या कराना चाहता था। इसके लिए अग्रवाल ने एक गैंग हायर की । जिससे 25 लाख रुपये में हत्या करने का सौदा फिक्स किया। लेकिन हत्या से पूर्व गैंग के सदस्य जिस होटल में रुके थे उन्होंने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर दी। पुलिस ने जब उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने इस बात को कबूल किया कि उन्होंने पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ को मारने की 25 लाख रुपये में सुपारी ली थी। वे उऩकी रैकी कर रहे थे और मौके की तलाश में थे जैसे ही पूर्व विधायक हमें अकेले में मिलते तो वही दिन उनका आखिरी दिन होता। उन्होंने चेयरमैन संजीव अग्रवाल का नाम भी बता दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version