Home latest फैमिली गरबा डांडिया रास की दूसरी शाम में उमड़ा रंगारंग उत्सव 

फैमिली गरबा डांडिया रास की दूसरी शाम में उमड़ा रंगारंग उत्सव 

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

भीलवाड़ा  (पंकज पोरवाल): श्री महेश बचत एवं साख समिति द्वारा आयोजित फैमिली गरबा डांडिया रास 2025 की दूसरी शाम 26 सितंबर को अपार उत्साह और जोश के साथ सम्पन्न हुई। गरबा स्थल पर भारी जनसैलाब उमड़ा और सभी पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागी डांडिया की ताल पर देर रात तक थिरकते रहे।

संगठन के संयोजक शांतिलाल डाड ने बताया कि दूसरे दिन समाजजनों की भागीदारी और भी उत्साहपूर्ण रही और हर वर्ग ने गरबा का भरपूर आनंद लिया। संरक्षक आशा डाड, सुधा चांडक, महिला अध्यक्ष रीना डाड, एवं मंत्री अनिता सोमानी ने बताया कि इस बार अलग-अलग श्रेणियों के राउंड प्रस्तुत किए गए, जिनमें प्रतिभागियों की प्रस्तुतियाँ देखने लायक थीं।

अध्यक्ष संदीप लढा और मंत्री नारायण लाहोटी ने बताया कि हर राउंड के लिए रखे गए विशेष पुरस्कार प्रतिभागियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने। आयोजन में स्पॉन्सर रिचमैन कलेक्शन, स्वराज सिंथेटिक, वृंदावन हाइट्स, शिवम् इंडस्ट्री का सहयोग रहा।

लाइव म्यूजिक और पारंपरिक गुजराती गरबा गीतों व भजनों के संगम ने पंडाल में भव्य उत्सव का माहौल पैदा किया। गरबा प्रभारी उषा कचोलिया और अमिता मूंदड़ा ने बताया कि बच्चों, महिलाओं, कपल और ओपन राउंड में प्रतिभागियों का उत्साह चरम पर रहा।

इस अवसर पर समिति के कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रभारी मधु मंत्री, निधि भदादा, सीमा सोमानी, ज्योति लाठी, रेखा लढा, सरोज बांगड़, कमलेश दरगड, मुकेश बहेडिया, धीरज काबरा, राजाराम सोमानी, ऋषभ पोरवाल, अशोक लाहोटी, अशोक सोमानी, दिनेश सोमानी, रामकिशन सोनी, दिनेश बांगड़ की सक्रिय उपस्थिति और योगदान रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version