लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
कुंवारिया में पुलिस का सख्त संदेश
कुंवारिया, राजसमंद | गौतम शर्मा
राजसमंद | राजसमंद जिले के कुंवारिया क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था एवं आपसी समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कुंवारिया थाना अधिकारी रामचन्द्र कुमावत के नेतृत्व में चौकी परिसर में यूथ सीएलजी (कम्युनिटी लायजन ग्रुप) की बैठक आयोजित की गई। बैठक के पश्चात पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में पैदल गश्त भी की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए थाना अधिकारी कुमावत ने यूथ सीएलजी सदस्यों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना देने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सक्रिय सहयोग करने की अपील की।
बाजार क्षेत्रों में पैदल गश्त, आमजन से संवाद
बैठक के उपरांत थाना अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस जाप्ते ने कस्बे के प्रमुख मार्गों एवं बाजार क्षेत्रों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन और व्यापारियों से संवाद कर सड़कों पर अतिक्रमण न करने तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।
पुलिस की इस सक्रिय पहल से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना की।
गश्त एवं बैठक में ये रहे शामिल
गश्त एवं बैठक में सीएलजी सदस्य रतनलाल (गलवा), प्रदीप दाधीच (कुंवारिया), समृद्धि मेवाड़ा, दीपिका जैन खटीक, गौरी बाला (कुरज), सुरेन्द्र कुमावत, गौतम पारिक (गोगाथला) सहित पुलिस बल से एएसआई कमलेन्द्र सिंह, जगदीशचन्द्र, नारायण सिंह, रामचन्द्र, शंकर सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेशचन्द्र, यशपाल सिंह, कांस्टेबल पुष्कर, रूपाराम सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।