लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
डीडवाना-नावां (नावां शहर)। रिपोर्टर- मनीष पारीक।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की आदिवासी कांग्रेस ने राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता और पूर्व युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष योगेश कुमार मीणा (नावां-शिम्भुपुरा) को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
नव नियुक्त जिला अध्यक्ष योगेश मीणा ने इस जिम्मेदारी के लिए राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया और गणेश घोघरा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे आदिवासियों के हक और अधिकार की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे।
योगेश मीणा की नियुक्ति के बाद उन्हें शुभकामनाएं और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
