Home education व्यक्तित्व विकास में विधालय की भूमिका महत्वपूर्ण – जोराराम

व्यक्तित्व विकास में विधालय की भूमिका महत्वपूर्ण – जोराराम

0

लोक  टुडे न्यूज नेटवर्क
-पाटोदी में आदर्श विद्या मंदिर का शिलान्यास

बाड़मेर। बाड़मेर जिले की बायतु विधानसभा क्षेत्र के पाटोदी में पशुपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय का भूमि पूजन किया। शिलान्यास समारोह में जोराराम कुमावत ने कहा कि विद्यालय शिक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण संस्था है। यह न केवल छात्रों को ज्ञान और कौशल प्रदान करता है, बल्कि उनके व्यक्तित्व, सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आदर्श विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थी देश की नींव होते हैं।

मंत्री जोराराम ने की जनसुनवाई

इस दौरान मंत्री कुमावत ने जनसुनवाई करते हुए फरियादियों को आश्वस्त किया कि राज्य की भजनलाल शर्मा की सरकार में आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता किया जाता है।
कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पंच दशनाम जूना अखाड़ा व मठाधीश परेऊ गुरुदेव श्रीश्री 1008 महंत ओमकार भारती महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक व क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य नंदलाल (बाबाजी), पोकरण विधायक 1008 महंत प्रताप पुरी महाराज, भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि बालाराम मूंढ, पाटोदी प्रधान ममता जोगेंद्र प्रजापत, ग्राम पंचायत पटोदी के प्रशासक धमेंद्र भील, आदर्शशिक्षण संस्था, बालोतरा के संरक्षक मूलचंद सालेचा, विधालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कांतिलाल कांकरिया, श्रीबालाजी मंदिर, पाटोदी के गणपत भारती जी महाराज सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version