लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं : यूनेस्को
भीलवाड़ा | विनोद सेन
विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जिला यूनेस्को एसोसिएशन एवं श्रीनाथ हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं के साथ-साथ यूनेस्को एसोसिएशन के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया।
जिला यूनेस्को एसोसिएशन की प्रवक्ता मधु लोढ़ा ने बताया कि शिविर के दौरान कुल 51 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर मानव सेवा का संदेश दिया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, विधायक अशोक कोठारी, जिला यूनेस्को एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ललित अग्रवाल, पूर्व सभापति मधु जाजू, पूर्व अध्यक्ष चेतन मानसिंहका, डॉ. विजिता गर्ग, डॉ. महेश गर्ग, पवन अग्रवाल तथा सचिव जगदीश मूंदड़ा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम में उपस्थित यूनेस्को एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाया जा सकता है, इसलिए समाज में इस प्रकार के जागरूकता और सेवा कार्य निरंतर आयोजित होने चाहिए।
शिविर के सफल आयोजन में रामचन्द्र मूंदड़ा, राधा अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, विजय कोठारी, राजेश जीनगर सहित एसोसिएशन के सदस्यों एवं चिकित्सालय की टीम का विशेष सहयोग रहा।