Home latest विश्व हिन्दू परिषद द्वारा प्रत्येक घर एवं प्रतिष्ठानों पर भगवा पताकाएं लगाने...

विश्व हिन्दू परिषद द्वारा प्रत्येक घर एवं प्रतिष्ठानों पर भगवा पताकाएं लगाने की अपील

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सीकर, (योगेश ऋषिका): भगवान श्री राम के जन्मोत्सव को लेकर सीकर में इस बार युवाओं ने एक अनूठी पहल की है। शहर के बाजारों और प्रतिष्ठानों में जाकर युवाओं ने भगवा ध्वज वितरित किए, जिसे व्यापारियों ने हृदय से स्वागत किया और इस कदम की प्रशंसा की।

जिला सहसंयोजक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि यह पहली बार हो रही पहल है, और व्यवसायियों ने रामनवमी आयोजन समिति को इसके लिए धन्यवाद दिया।

इस वर्ष भी परंपरागत झांकियों का आयोजन किया गया है। मुख्य झांकियों में कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी जागरण, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य और सामाजिक समरसता को लेकर विशेष झांकियां प्रस्तुत की गईं। झांकियों में भगवान श्री राम, निषाद केवट, शबरी माता आदि के आदर्शों को लेजर शो, कच्ची घोड़ी नृत्य, राजस्थानी लोक नृत्य, संगीत और भगवान श्री राम की आरती के साथ प्रस्तुत किया गया।

कल्याण जी के मंदिर में 11,000 दीपकों से महा आरती आयोजित की गई, जिसमें समाज के सभी वर्गों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर सामाजिक समरसता बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर महा डीजे और विशेष नृत्य प्रदर्शन जैसे आकर्षण भी शामिल थे।

रामनवमी उत्सव के प्रचार-प्रसार हेतु शहर और आसपास के गांवों के लिए चार ई-रिक्शे कल्याण जी के मंदिर से भगवा ध्वज के साथ रवाना किए गए। इस अवसर पर कल्याण मंदिर के महंत विष्णु प्रसाद शर्मा, राजेन्द्र खंडेलवाल, रोहित सैनी, शिव प्रसाद स्वामी, अमन कामदार, जीतेश सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अनूठी पहल और उत्सव ने पूरे शहर में धार्मिक और सांस्कृतिक जोश भर दिया है, और रामनवमी के उत्सव को और भी खास बना दिया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version