Home latest विधायक ने की जनसुनवाई, समस्याओं के शीघ्र समाधान के दिए निर्देश

विधायक ने की जनसुनवाई, समस्याओं के शीघ्र समाधान के दिए निर्देश

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


(रिपोर्ट: दुर्योधन मयंक, उनियारा)

टोंक देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने शनिवार को टोंक स्थित अपने कार्यालय पर जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग अपनी विभिन्न समस्याएं लेकर पहुंचे।

जनसुनवाई में ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली, सड़क और शिक्षा से जुड़ी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। रतनपुरा, कल्याणपुरा गांगोला, रायपुरा, मोहम्मदगढ़, आमली, पलई सहित कई गांवों में बिसलपुर पेयजल आपूर्ति बाधित होने, अधूरी पाइपलाइन, नए कनेक्शन, सड़कों की मरम्मत और बिजली केबल लगाने जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं।

इसके अलावा मोहम्मदगढ़ स्कूल में रिक्त पद भरने, सर्वे-रिसर्वे कार्य शुरू करवाने, अतिक्रमण हटाने तथा डामरीकरण व ग्रेवल सड़क निर्माण की मांग भी ग्रामीणों ने रखी।

विधायक गुर्जर ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर त्वरित समाधान के निर्देश दिए। वहीं कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण भी करवाया गया।

विधायक राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और नियमित जनसुनवाई के माध्यम से जनता की परिवेदनाओं का शीघ्र निस्तारण उनकी प्राथमिकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version