Home latest बनेठा कस्बे में ओलावृष्टि, किसानों की बढ़ी चिंता

बनेठा कस्बे में ओलावृष्टि, किसानों की बढ़ी चिंता

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


(रिपोर्ट: दुर्योधन मयंक, उनियारा)

उनियारा। उपखंड के बनेठा कस्बे में दोपहर अचानक ओलावृष्टि हुई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दोपहर बाद आसमान में अचानक काली घटाएं छा गईं और कुछ ही देर में तेज ओले गिरने लगे। ग्रामीणों के अनुसार करीब 10 मिनट तक ओलावृष्टि जारी रही।

10 से 15 ग्राम तक के ओले

ग्रामीणों ने बताया कि ओलों का आकार काफी बड़ा था और उनका वजन लगभग 10 से 15 ग्राम के बीच था। ओलों की तेज मार से जनजीवन प्रभावित हो गया और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।

फसलों को नुकसान की आशंका

किसानों के अनुसार खेतों में पककर तैयार खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। ओलावृष्टि के कारण फसल झड़ने का डर बढ़ गया है, जिससे पैदावार में भारी गिरावट की संभावना जताई जा रही है।

अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है और वे नुकसान के आकलन में जुट गए हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version