उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर में श्री राजपूत जागृति सेवा संस्थान के तत्वावधान में गत वर्षों की तरह इस बार भी परम्परागत तरीके से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती हर्षोल्लास के वातावरण में नैनवां रोड़ स्थित विधुतेश्वर महादेव के मंदिर परिसर में मनाई गई ।कार्यक्रम में सर्व समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने महाराणा प्रताप के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए । साथ ही वक्ताओं ने प्रताप के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके मार्ग पर चलने का आह्वान किया ।समारोह में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10 एवं 12 वीं कक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक प्राप्त करने वाले 90 छात्र छात्राओं , सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वालों, गौ सेवकों, जनप्रतिनिधि गणों,बुजुर्गों तथा पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम का संचालन भीमसिंह गौड़ ने किया।जबकि कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष शिवराजसिंह, संयोजक देवेंद्र सिंह हाड़ा एडवोकेट, सह संयोजक हिम्मतसिंह नरुका, दिलावर सिंह, ओंकार सिंह नरुका, हनुमान सिंह, श्रीराम गोयल, सत्यनारायण पारीक, किशन खींची, चंद्रमोहन मंगल,अशोक शर्मा, मोनू पालीवाल शिवजीलाल सैनी सहित काफी संख्या में सर्व समाज के लोग मौजूद थे ।