लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
“रेड कारपेट पार्टी” ने भीलवाड़ा शहर में भरा उत्साह और आकर्षण का नया रंग
स्थान: भीलवाड़ा
संवाददाता: पंकज पोरवाल
भीलवाड़ा। वाइब्स क्लब द्वारा आयोजित “रेड कारपेट पार्टी” ने शहर में उत्साह, ग्लैमर और सौहार्द का नया रंग भर दिया। कार्यक्रम में संगीत, नृत्य, फैशन और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिला।
क्लब की चेयरपर्सन एवं संस्थापक डॉ. अर्चना अग्रवाल और अध्यक्ष एवं संस्थापक ज्योति आर्या ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य क्लब सदस्यों के बीच आपसी रिश्तों को मजबूत बनाना, एक-दूसरे को करीब से जानना और खूबसूरत यादें साझा करना रहा।
कार्यक्रम की गरिमामयी मुख्य अतिथि रहीं मधु नागपाल (प्राचार्या, संगम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस) एवं श्वेता बत्रा (उप-प्राचार्या, संगम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस)। दोनों अतिथियों ने प्रेरणादायक शब्दों से सभी को प्रोत्साहित किया और वाइब्स क्लब के प्रयासों की सराहना की।
इस यादगार शाम के आयोजन में कल्चरल डायरेक्टर रीना डाड, सौम्या काबरा और विधि काबरा ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन दीपांजली और सुरभि चोपड़ा ने अपने ऊर्जावान अंदाज़ और हास्य से बेहतरीन तरीके से किया। वहीं, क्लब की स्पोर्ट्स डायरेक्टर मनीषा मेहता द्वारा आयोजित गेम्स ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया।
अवार्ड सेरेमनी में विभिन्न श्रेणियों में क्लब सदस्यों को सम्मानित किया गया —
-
फैशन आइकॉन (महिला): कृडोली नैनावटी, हरिता मलानी, श्वेता जैन, श्वेता भाटिया
-
फैशन आइकॉन (पुरुष): अनिल जागेटिया, विवेक संगतानी
-
पावर पैक कपल एवं वाइब्स का खिताब: श्रीमान एवं मेघा माहेश्वरी
इस अवसर पर रुचि अग्रवाल, दिव्या जैन, शिल्पी बिरानी, डॉली नेनावटी, हीर जागेटिया, शालू अग्रवाल, पूनम चौहान, मोना शर्मा, भावना छाबड़ा, डॉ. मेघा माहेश्वरी, डॉ. प्रीति मेहता, डॉ. श्वेता बोहरा, पलक, पिंकी, परी, समीता छाबड़ा, सपना तातेड़, डॉ. प्रीति बोहरा, अमिता मूंदड़ा, सरिता मूंदड़ा, अंकिता, दिव्या संगतानी, श्वेता भाटिया सहित क्लब की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।
रेड कारपेट पर सभी सदस्यों ने अपनी स्टाइलिश उपस्थिति से शाम को फिल्मी अंदाज़ में सजा दिया।
संगीत, नृत्य, फैशन और मनोरंजन से भरपूर यह “रेड कारपेट पार्टी” वाइब्स क्लब के सुनहरे आयोजनों में एक यादगार अध्याय के रूप में दर्ज हो गई।
