Home latest उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने किए बाबा रामदेव के दर्शन, सामाजिक समरसता...

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने किए बाबा रामदेव के दर्शन, सामाजिक समरसता की दी सीख

0

दौसा में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने  मेले में प्रतिभाओं का किया सम्मान

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

दौसा। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बुधवार को दौसा जिले के सिकंदरा उपखंड के निहालपुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर में दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने बाबा रामदेव के चरणों में नमन किया और मेला परिसर में आयोजित बाबा रामदेव मेले में शिरकत की।

निहालपुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

डॉ. बैरवा ने मेले को संबोधित करते हुए कहा कि “बाबा रामदेव जन-जन के आराध्य देव हैं। उन्होंने सदियों पहले सामाजिक समरसता का बीज बोया था और उनका संदेश आज भी प्रासंगिक है। सामाजिक भेदभाव को दूर करना और मानव-मानव को समान दृष्टि से देखना ही सच्ची भक्ति है।”

बाबा रामदेव के संदेश आज भी प्रासंगिक, मानव-मानव को समान दृष्टि से देखने की दी प्रेरणा – डॉ. बैरवा

उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव जी के आदर्श समाज को सही दिशा दिखाते हैं और मानवता, समानता तथा भाईचारे का संदेश देते हैं।

बाबा रामदेव मेले में समाज की प्रतिभाओं और भामाशाहों का हुआ सम्मान

इस अवसर पर मेला कमेटी द्वारा किए गए स्वागत एवं अभिनंदन के लिए उपमुख्यमंत्री ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान समाज की प्रतिभाओं और भामाशाहों को सम्मानित भी किया गया।

डॉ. बैरवा ने कहा कि श्रद्धा और आस्था का यह मेला सामाजिक समरसता और लोकसंस्कृति का अद्भुत संगम है।

सिकराय विधायक, पूर्व सांसद और विभिन्न गणमान्य लोग कार्यक्रम में रहे शामिल

कार्यक्रम में सिकराय विधायक विक्रम बंशीवाल, पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी, पूर्व मंत्री ममता भूपेश, पूर्व राज्यसभा सांसद रामकुमार वर्मा, ललित बैरवा (राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरवा महासभा), शिवचरण मेहरा (अध्यक्ष बाबा रामदेव ट्रस्ट), भामाशाह डॉ. कल्याण सहाय बैरवा (सरपंच), सुल्तान बैरवा (प्रधान पं.स. सिकंदरा), बाबूलाल बैरवा (ज़िलाध्यक्ष बैरवा महासभा) और राधेश्याम गोमा (प्रदेशाध्यक्ष बैरवा महासभा हरियाणा) मदन लाल धवन  युवा नेता चाकसू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

 

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version