Home latest सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर खुलेआम बिक रही थी एक्सपायरी डेट...

सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर खुलेआम बिक रही थी एक्सपायरी डेट की थम्स अप

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सवाई माधोपुर से खबर सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर जहां यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं ,वहीं आज यात्रियों की सुरक्षा व खानपान के नाम पर यात्रियों के जीवन के साथ हो रहे खिलवाड़ की पोल इस तरह खुलती नजर आई, जब लोक टुडे की टीम ने रेलवे स्टेशन से एक  थम्सअप ₹40 की बोतल खरीदी तभी, उसे थम्सअप की बोतल पर अंकित मैन्युफैक्चर डेट और एक्सपायरी डेट चेक करने पर पाया गया कि वह 2025 नवंबर में ही एक्सपायरी हो चुकी  है।

ऐसी स्थिति में वेंडर ट्रॉली नंबर 8 पर यह बोतल सरेआम रेलवे स्टेशन नंबर चार पर बेची जा रही थी मोके पर सीएमआई को भी बुलाकर मामले की पुष्टि कुछ यात्रियों के सामने करवाई गई।  जिसकी सूचना रेलवे स्टेशन अधीक्षक को दी गई । जिस पर जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात रेलवे स्टेशन अधीक्षक लोकेंद्र मीणा ने कहीं।  वहीं cmi को भी मौके पर बुलाकर इस धाधली के बारे में अवगत कराया जिन्होंने और कुछ पास में बैठे यात्रियों ने इस बात को माना कि यात्रियों की एक्सपायरी डेट ठंडी पेय थम्सअप की बोतल बेचकर यात्रियों के जीवन के साथ रेलवे स्टेशन पर ही खान-पान की सामग्री के नाम पर खिलवाड़ हो रहा है, तो जिम्मेदार व्यक्ति क्यों ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई नहीं करते हैं ? और रेलवे के सख्त नियमों के चलते जहां आए दिन यात्रियों को सुरक्षा वह खानपान संबंधित मामलों को लेकर जहां रेलवे सजग नजर आती है।  वही ऐसी लापरवाही कैसे सामने आई । हैरत की बात तो यह है कि समय रहते इस बोतल पर मीडिया की नजर पड़ी और होने वाले यात्री के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ को जन जागरूकता की दृष्टिकोण से उजागर किया गया ।

हालांकि वेंडर ट्रॉली के मालिक का कहना है कि स्टॉक से यह बोतल गलती से हमें भेजी गई है लेकिन अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर इससे सवालिया निशान खड़े होते नजर आ रहे हैं कि जहां मानवीय गलती के चलते अगर वेंडर द्वारा बोतल रख भी दी गई थी तो उस पर अधिकारियों की आंखें बंद क्यों थी नजर क्यो नहीं आई और उस पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई?  क्योंकि कार्रवाई के नाम पर महज कागजी खानापूर्ति अक्षर देखने को मिलती है और उसी की बानगी यह साफ नजर आ रही है ।

यह तो एक छोटा सा ठंडे पेय थम्सअप की बोतल का मामला था ऐसे न जाने कितने यात्रियों के साथ रेलवे स्टेशन पर बिकने वाले उत्पादों के माध्यम से यात्रियों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।  ऐसे में अब स्टेशन अधीक्षक लोकेंद्र मीणा का कहना है कि यह लापरवाही का मामला है और इस पर जल्द ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version