Home latest सुनील सुण्डा हत्याकांड में 2 हिस्ट्रीशीटर समेत 3 गिरफ्तार, सुपारी किलिंग में...

सुनील सुण्डा हत्याकांड में 2 हिस्ट्रीशीटर समेत 3 गिरफ्तार, सुपारी किलिंग में 50 लाख का सौदा

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
झुंझुनूं गैंगवार का खुलासा: सुनील सुण्डा हत्याकांड
गोठड़ा क्षेत्र में दो कुख्यात गैंगों की भिड़ंत, जवाबी फायरिंग में हमलावर गैंग का सरगना गोलू स्वामी ढेर
जयपुर, ।झुंझुनूं और सीकर जिले की सीमा पर हुई सनसनीखेज गैंगवार के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात रविन्द्र कटेवा गैंग (0056) के सक्रिय सदस्य सुनील सुण्डा की हत्या के मामले में पुलिस ने दो हिस्ट्रीशीटर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस गैंगवार में जवाबी फायरिंग के दौरान हमलावर गैंग का मुखिया हिस्ट्रीशीटर कृष्णकांत उर्फ गोलू स्वामी भी मारा गया था।
50 लाख की सुपारी में रची गई हत्या
जयपुर रेंज आईजी एच.जी.आर. सुहास ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गैंगवार सीकर जिले के भादवासी क्षेत्र में जमीनी विवाद और पुरानी रंजिश का परिणाम थी।
श्रवण भादवासी गैंग ने नवंबर 2024 में अपने सदस्य सुरेश मुवाल पर हुए जानलेवा हमले का बदला लेने के लिए ₹50 लाख की सुपारी दी थी।
स्विफ्ट डिजायर में आए शूटर, घर के बाहर की फायरिंग
सुपारी लेकर थाना रानोली का हिस्ट्रीशीटर कृष्णकांत उर्फ गोलू स्वामी अपने साथियों के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से रविन्द्र कटेवा के घर के सामने पहुंचा और अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें सुनील सुण्डा की मौके पर मौत हो गई।
घटना के बाद कटेवा गैंग ने हमलावरों का पीछा किया और खेतों में हुई जवाबी मुठभेड़ में गोलू स्वामी भी मारा गया।
तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने श्रवण भादवासी गैंग के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है—
पिंटू भीचरी उर्फ शूटर (25) निवासी बलारा
राजू सिंह उर्फ राजू अठवास (25) निवासी फतेहपुर सदर (हिस्ट्रीशीटर)
नन्दु सिंह उर्फ फौजी (28) निवासी दादिया
आरोपियों के कब्जे से देशी पिस्टल, देशी कट्टा, खाली कारतूस और वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार जब्त की गई है।
जवाबी कार्रवाई: गोलू स्वामी हत्याकांड में रविन्द्र कटेवा समेत 4 गिरफ्तार
8 लग्जरी गाड़ियां जब्त, गैंग की अवैध संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू
गोठड़ा क्षेत्र में हुई जवाबी हत्या के दूसरे पहलू में पुलिस ने रविन्द्र कटेवा गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग के सरगना समेत चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी रविन्द्र कटेवा (26) – हिस्ट्रीशीटर,विकास बटार (26), संदीप गिल (31) – निवासी गोठड़ा, झुंझुनूं
पंकज रूलानिया (29) – निवासी दादिया, सीकर,
8 महंगी गाड़ियां जब्त
पुलिस ने संगठित अपराध पर आर्थिक प्रहार करते हुए—
3 थार, 3 कैम्पर, 1 फॉर्च्यूनर,1 ब्रेजा
कुल 8 लग्जरी वाहन जब्त किए हैं।
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के नए प्रावधानों के तहत गैंग की अपराध से अर्जित संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
फरार आरोपियों पर इनाम
दोनों मामलों में फरार चल रहे आरोपियों— अनिल, शुभकरण बाजिया, हिस्ट्रीशीटर अरविन्द, राहुल सैनी, मनोज महला, श्रवण भादवासी, राजपाल भादवासी, सुरेश मुहाल आदि की गिरफ्तारी के लिए ₹50-50 हजार के इनाम की प्रक्रिया शुरू की गई है।
आईजी का सख्त संदेश
आईजी सुहास ने कहा कि संगठित अपराध, सुपारी किलिंग और गैंगवार में शामिल अपराधियों के खिलाफ हत्या, फायरिंग और BNS की गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज कर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version