Home latest मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गणेश दर्शन व गौसेवा के साथ मनाया जन्मदिवस

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गणेश दर्शन व गौसेवा के साथ मनाया जन्मदिवस

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की

 

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जन्मदिन पर सोमवार को सपत्नीक मोती डूंगरी स्थित गणेश मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जयपुर स्थित पिंजरापोल गौशाला में गौसेवा की।
मुख्यमंत्री ने सपत्नीक गौमाताओं की पूजा-अर्चना की, उन्हें गुड़ एवं चारा खिलाया तथा आयोजित हवन में आहुति दी। इसके बाद उन्होंने पिंजरापोल परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर का अवलोकन किया और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
मुख्यमंत्री के जन्मदिवस एवं सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। विभिन्न संगठनों और आमजन ने माल्यार्पण, साफा, गुलदस्ता भेंट कर बैठकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।
राजस्थान मंत्रिमंडल के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शुभेच्छाएं प्रेषित कीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version