Home accident स्पीड ब्रेकर से बाइक फिसली, दो घायल—एक की हालत गंभीर

स्पीड ब्रेकर से बाइक फिसली, दो घायल—एक की हालत गंभीर

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नावा शहर (मनीष कुमार पारीक) – नावा शहर के ग्राम खरड़िया के पास तेज रफ्तार में जा रही बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। इसमें पीछे बैठा युवक करण सिंह (45 वर्ष), निवासी परबतसर की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जबकि चालक विकास (48 वर्ष), पुत्र सतवीर, निवासी जयपुर को हल्की चोटें आई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बाइक सवार जयपुर से अपने गांव परबतसर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक आए स्पीड ब्रेकर के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क पर गिर गई। पीछे बैठा युवक सम्भल नहीं पाया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर 108 एंबुलेंस पहुंची और घायलों को नावा उप जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल करण सिंह को जयपुर रेफर कर दिया गया।

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और स्पीड ब्रेकरों पर उचित चेतावनी संकेतों की कमी पर सवाल खड़ा करता है। स्थानीय प्रशासन से अनुरोध है कि यातायात सुरक्षा उपायों को प्रभावी बनाकर ऐसे हादसों से बचाव सुनिश्चित किया जाए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version