लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल): माहेश्वरी वूमेन्स एंड स्पोर्ट्स क्लब ने आज “उड़ती पतंग, उछलते पत्थर – सितोलिया महोत्सव 2026” का पोस्टर विमोचन किया। इस अवसर पर चेयरपर्सन निशा सोनी ने कहा कि यह महोत्सव माहेश्वरी समाज की महिलाओं के लिए पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण कदम है।
पोस्टर विमोचन समारोह में अखिल भारतीय वार्षिक माहेश्वरी महिला संगठन की संगठन मंत्री ममता मोदानी, प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा, जिला अध्यक्ष प्रीति लोहिया, नगर अध्यक्ष सुमन सोनी और जिला सचिव भारती बाहेती सहित अन्य सभी प्रभारी उपस्थित थे।
डायरेक्टर ऑफ़ एडमिनिस्ट्रेशन सोनल माहेश्वरी ने बताया कि यह महोत्सव 14 जनवरी को आयोजित किया जाएगा, जिसमें माहेश्वरी समाज की करीब 20 टीमें हिस्सा लेंगी और सितोलिया खेलों में भाग लेंगी।
डायरेक्टर ऑफ़ फाइनेंस कल्पना सोमानी ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए 15 प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जिनमें चेतना जागेटिया, सुमित्रा भदादा, अमिता मुंड्डा, वंदना सोनी, सोनू कोगटा, हिर जागेटिया, मोना डाड, अंकिता राठी, निशा काकानी, राधा न्याती और उषा पटवारी शामिल हैं।
माहेश्वरी समाज की महिलाओं के लिए यह महोत्सव पारंपरिक खेलों की एक यादगार और अनमोल शुरुआत साबित होगा।
