Home latest श्रीमाली ब्राह्मण समाज का दीपावली स्नेह मिलन और प्रतिभा सम्मान समारोह

श्रीमाली ब्राह्मण समाज का दीपावली स्नेह मिलन और प्रतिभा सम्मान समारोह

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जोधपुर  से रिपोर्टर ब्रजकिशोर पारीक
जोधपुर ।  श्रीमाली ब्राह्मण समाज नंदनवन प्रखंड द्वारा दीपावली स्नेह मिलन और प्रतिभा सम्मान समारोह का शनिवार को आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में समाज के चिकित्सा, प्रौद्योगिकी और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली बालक-बालिकाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नंदकिशोर और हिमांशु ओझा ने बताया कि  चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में निवासरत श्रीमाली बन्धुओं का दीपावली स्नेह मिलन और प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यकर्म आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रोफेसर (डॉ.) गणपत लाल दवे और विशिष्ट अतिथि महेंद्र बोहरा अध्यक्ष,अखिल भारतीय  श्रीमाली ब्राह्मण समाज पुष्कर ने शिरकत की।
इस कार्यक्रम में चिकित्सा, प्रद्योगिकी एवं शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा हासिल करने वाले प्रतिभावान बालक- बालिकाओं को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर प्रोफेसर(डा.) गणपत लाल दवे,महेंद्र बोहरा, प्रोफेसर(डा.) रमन दवे, प्रोफेसर (डॉ) मनीषा दवे, डा. विक्रमादित्य दवे एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आरएएस परीक्षा में 476वीं रैंक प्राप्त करने वाले खुशपेंद्र दवे को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कांतिलाल ओझा, रमेश घोष, सुनिल त्रिवेदी, एस आर व्यास, घनश्याम द्विवेदी, नरेन्द्र राज बोहरा, नितेश दवे, राजेश श्रीमाली, संगीता दवे, लीला ओझा एवं सन्तोष दवे अन्य विशेष आमन्त्रित अतिथियो के रूप में उपस्थित रहे।
समाज अध्यक्ष डॉ. अश्वनी श्रीमाली ने कार्यक्रम के भामाशाह प्रोफेसर (डॉ.) गणपत लाल दवे और सभी श्रीमाली ब्राह्मण बंधुओं का आभार व्यक्त किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version