Home latest श्री श्याम राय भटनागर की स्मृति में कवि सम्मेलन 25 को प्रेस...

श्री श्याम राय भटनागर की स्मृति में कवि सम्मेलन 25 को प्रेस क्लब में

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी  को ” श्री श्याम राय भटनागर पत्रकारिता साहित्य शोध संस्थान “ द्वारा पत्रकारिता, साहित्य एवं लेखन की विविध विधाओं में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह राजस्थान की राजधानी जयपुर मे आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर ” कवि सम्मेलन “भी आयोजित किया जाएगा।
जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कवि इकराम राजस्थानी, बनज कुमार बनज,गोविंद भारद्वाज, ममता मंजुला, जुल्फिकार नसीराबादी, नवनीत राय रुचिर कविता पाठ करेंगे।
सम्मानित होने वाले पत्रकार एवं साहित्यकार लक्ष्मण बोलिया, बालमुकुंद ओझा, फारूक अफरीदी,आशा पटेल को राजस्थान साहित्य- पत्रकारिता सम्मान से नवाजा जाएगा।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में नंद भारद्वाज, सुनील शर्मा, पवनअरोड़ा,गोपाल शर्मा विधायक,राजीव अरोड़ा,साहित्य शोध संस्थान के सचिव आभास भटनागर शिरकत करेंगे। कार्यक्रम पिंक सिटी प्रेस क्लब सभागार, नारायण सिंह सर्किल, जयपुर में 25 जनवरी 2026 रविवार के दिन सांय 4 बजे से आयोजित किया जाएगा।
इस साहित्य समारोह में मंच संचालन मणिमला शर्मा द्वारा किया जाएगा।कार्यक्रम संयोजक अशोक भटनागर “राष्ट्रध्वज” ने बताया कि समारोह में राज्य भर से साहित्यकार कवि लेखक एवं पत्रकारो कोआमंत्रित किया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version