Home crime श्रीगंगानगर के पटवारी को ₹5,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ ACB ने किया...

श्रीगंगानगर के पटवारी को ₹5,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ ACB ने किया गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) मुख्यालय के निर्देश पर ACB बीकानेर इकाई ने आज एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए श्री अंकुश बाघला, पटवारी, पटवार हल्का 2 एमजीएम (बी), घड़साना, जिला श्रीगंगानगर को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
ACB की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि बीकानेर इकाई को एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि पटवारी अंकुश बाघला परिवादी के दादाजी की जमीन का नामांतरण परिवादी के पिता के नाम करवाने की एवज में ₹15,000 की रिश्वत मांग कर परेशान कर रहे थे। शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी ने रिश्वत की राशि घटाकर ₹10,000 कर दी, और ट्रैप कार्रवाई के समय ₹5,000 की रिश्वत अपने कार्यालय की टेबल की दराज में रखवाकर प्राप्त की।
इस पर ACB बीकानेर रेंज के उप महानिरीक्षक श्री भुवन भूषण यादव के सुपरविजन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक श्री जयकुमार, श्री आनंद मिश्रा एवं टीम द्वारा ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आरोपी पटवारी अंकुश बाघला को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
ACB बीकानेर रेंज के उप महानिरीक्षक श्री भुवन भूषण यादव के नेतृत्व में आरोपी से पूछताछ जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version