Home latest श्री राम मण्डल सेवा संस्थान ने गाई चंग पर सुन्दरकाण्ड पाठ की...

श्री राम मण्डल सेवा संस्थान ने गाई चंग पर सुन्दरकाण्ड पाठ की चोपाइया व होली की धमालें

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) श्री राम मण्डल सेवा संस्थान ने देवनारायण सर्कल शिव मन्दिर के पास नया बापू नगर में महाशिवरात्री पर्व को लेकर चंग पर सुन्दरकाण्ड पाठ की चोपाइया व होली की धमालें गाई। संस्था के सदस्य मुकेश वर्मा ने बताया की अध्यक्ष शान्ति प्रकाश मोहता के नेतृत्व में चंग व सुन्दरकाण्ड का कार्यक्रम किया गया। जिसमे गांजो पीले रे सदा शिव भोला अमली, लक्ष्मण के बाण लाग्यो शक्ति रे, कोणी माने रे जशोदा तेरो गिरधारी आदि धमालो पर राजपाल ढाका एंड पार्टी ने चंग वादन में प्रस्तुति देकर सब का मन मोह लिया, चंग वादन में राजपाल ढाका, प्रहलाद शर्मा, बनवारी माली, सुरेश जाट, रामकुमार शर्मा, शुभकरण शर्मा, बलवीर मेगवाल, हरी सिंह चौधरी, जगदीश जाट आदि ने प्रस्तुति दी, गायक मंगलचंद मिश्रा, पंकज पंचोली, आशीष खेतान, लोकेश कुदाल, बनवारी सैनी, अभिषेक शर्मा ने गाकर अपनी प्रस्तुति दी, पाठ व्यवस्थापक सुभाष शर्मा, लालचन्द कुमावत, चैन सिंह चौहान, देवेन्द्र बुल्ला, हनुमान परिहार, राजकुमार चौधरी, हरफूल जाट, मोहन चौधरी, गणेश लाल छिपा, विजेन्द्र गोदारा, भवानी सिंह साखला, महेश प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version